माँ कौशल्या आरती

आरती श्री कौशल्या माता की
जय कौशल्या माता, मैया जय कौशल्या माता।
चंदखुरी में विराजे, रामलला सँग राजे, रिद्धि सिद्धि दाता।। जय
दक्षिण कोसल पावन, सुंदर सुखदाई।
भानुमंत   की  बेटी, सुबाला  माई।। जय …
अवधपुरी  में  ब्याहे, दशरथ  पटरानी।
पतिव्रत धर्म निभाये, माता  कल्यानी।। जय …
मातु अदिति सतरूपा, बन कौशल्या आये।
हरि को पुत्र  बनाये, इच्छित  वर  पाये।। जय …
धीर  शील  गुणवंतीन, ममतामयी  माई।
धर्म धुरी में ठाढ़े, ऋषि मुनि जस गाई।। जय …
नारी शक्ति स्वरूपा, जग हित जन्म लिये।
विश्व वंदनीय माता, जग  कल्याण किये।। जय …
छत्तीसगढ़  बड़भागी, बेटी  बन  आये।
राम बने जहँ भांजा, जग गौरव गाये।। जय …
भीर पड़े सब जन पर, पार  करो नैया।
महिमा जगदीश गावै, कृपा करो मैया।। जय …
माँ कौशल्या की आरती, जो कोई जन गावै।
भव  बंधन  कट  जावै, राम  कृपा  पावै।। जय

कौशल्या माता की जय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माँ कौशल्या चालीसा

हरिगीतिका छंद :- जगदीश "हीरा" साहू